विभिन्न रावल समुदायों में अंतर और भेद।

edit

वर्तमान में "Rawal (caste)" अथवा "रावल जाति"पृष्ठ पर केवल "कलाकार रावल जाती" का वर्णन है, जबकि "रावल" शब्द विभिन्न जातीय और सामाजिक समूहों द्वारा उपयोग में लिया जाता है। कृपया निम्नलिखित बिंदुओं को स्पष्ट रूप से इस लेख में जोड़ा जाए: 1. रावल राजपूत: रावल एक विशुद्ध क्षत्रिय राजपूत वंश है, जिनका मूल कार्य शासन, सुरक्षा और शक्ति की आराधना रहा है। यह वंश ऐतिहासिक रूप से जागीरदार रहा है, तथा शक्ति (देवी) के उपासक रहे हैं। यह रावल जाति कलाकार रावलों से पूर्णतः भिन्न है। 2. कलाकार रावल: यह समाज देवियों के मंदिरों में सेवा कार्य करता था, और इनका संबंध धार्मिक अनुष्ठानों से होता था। यह जाति चारण समाज की याचक जाति नहीं है, बल्कि इनका कार्य सेवक रूप में पूजा-अर्चना करना रहा है। इसलिए इन्हें याचक नहीं, सेवक कहा जाए। इस जाती के लोगों का चारणो की वंशावली लेखन से भी कोई संबंध नहीं है।3. ब्राह्मण रावल: कुछ क्षेत्रों में "रावल" उपनाम ब्राह्मणों द्वारा भी उपयोग किया जाता है अतः, "रावल" कोई एक जाति या समुदाय नहीं है, बल्कि यह विभिन्न भिन्न सामाजिक समूहों में प्रयुक्त उपनाम/परिचय है। कृपया इस भिन्नता को लेख में स्पष्ट किया जाए, ताकि कोई जातीय भ्रम या अनुचित सामान्यीकरण न हो। 2001:4490:4885:996B:442D:5599:13E6:317C (talk) 11:24, 4 August 2025 (UTC)Reply